Advertisements
Spread the love

गम्हरिया पंचायत की मुखिया प्रत्याशी दुर्गामुनि हांसदा ने बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर निकली जनसंपर्क में।

Advertisements

कहा : वंचित लाभुकों को सरकारी लाभ पहुँचाना मेरी पहली प्राथमिकता*

राजनगर प्रखंड के गम्हरिया पंचायत से क्रमांक 4 से बेल्ट छाप पर मुखिया उमीदवार के रूप श्रीमती दुर्गामुनि हांसदा अपने चुनावी जनसंपर्क अभियान की शुरुआत बड़े बुजुर्गों का आर्शीवाद लेकर की।वहीं अपने क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान लोगों की समस्याओं को सुनकर कहा : यदि गम्हरिया पंचायत की जनता मुझे मौका दे तो सबसे पहले अपने पंचायत क्षेत्र के सभी वंचित लाभुकों को सरकारी लाभ से लाभान्वित करने का कार्य करूंगी।साथ ही साथ शिक्षा, स्वास्थ्य तथा तमाम मूलभूत सुविधाओं से अच्छादित कर अपने पंचायत क्षेत्र का विकास करूँगी।वहीं उन्होंने बगराईसाई,पाण्डु गीति एवं जरकनी गाँवो का दौरा किया,और अपने पक्ष में (चुनाव निशान बेल्ट छाप) पर वोट करने की अपील की।