Advertisements
Spread the love

राज्य चुनाव आयोग पहुंचा सरायकेला वार्ड 10 का मामला, विधायक प्रतिनिधि सनत आचार्या ने उठाई गंभीर विसंगतियों की आवाज

Advertisements

रिपोर्टर – जगबंधु महतो

रांची/सरायकेला ।  सरायकेला नगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 में सामने आई चुनावी विसंगतियों का मामला अब सीधे राज्य चुनाव आयोग, रांची तक पहुंच गया है। विधायक प्रतिनिधि सनत आचार्या ने आयोग के समक्ष उपस्थित होकर वार्ड 10 से जुड़ी गंभीर अनियमितताओं को मजबूती से उठाया और निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव की तत्काल मांग की। सनत आचार्या ने आयोग को जानकारी दी कि वार्ड 10 में मतदाता सूची एवं अन्य चुनावी प्रक्रियाओं में गंभीर त्रुटियाँ पाई गई हैं। उन्होंने इस संबंध में सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त द्वारा भेजी गई चिट्ठी का हवाला देते हुए कहा कि प्रशासनिक स्तर पर भी विसंगतियों को स्वीकार किया गया है, बावजूद इसके अब तक सुधार नहीं किया गया है।
उन्होंने आयोग से अबिलंब हस्तक्षेप करते हुए सभी विसंगतियों को दूर कराने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखने की अपील की। इस दौरान वार्ड 10 के चंदन साहू, रंजीत साहू, आकाश साहू, विजय साहू एवं सुभाष साहू भी मौजूद रहे और अपनी आपत्ति दर्ज कराई। सूत्रों के अनुसार राज्य चुनाव आयोग इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई पर विचार कर रहा है। अब सभी की नजरें आयोग के अगले फैसले पर टिकी हैं।

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित