Advertisements
Spread the love

प्रखंड प्रमुख की अध्यक्षता में हुई पंचायत समिति की बैठक…

सरायकेला Sanjay : प्रखंड सभागार सरायकेला में शुक्रवार को प्रखंड प्रमुख लक्ष्मी गागराई की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक हुई। बैठक में प्रखंड समन्वयक भूपेंद्र महतो ने अब तक ली गई योजनाएं, क्रियान्वित योजनाएं और लंबित योजनाओं की जानकारी देते हुए पंचायत समिति से संबंधित आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। प्रखंड परिसर के बाहर अवस्थित दुकानों में खाली दुकान के आवंटन हेतु सूचना निर्गत किए जाने की जानकारी समिति के सदस्यों को दी गई। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता लोको देवगम ने बताया कि सभी प्रकार के खराब पड़े चापाकलों की मरम्मति की जा रही है।

Advertisements

बिजली विभाग द्वारा विद्युत शुल्क माफी हेतु कैंप के आयोजन की जानकारी दी गयी। प्रखंड विकास पदाधिकारी सरायकेला मृत्युंजय कुमार ने कहा कि कैंप में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो इसके लिए सभी जनप्रतिनिधियो का सहयोग आवश्यक है। बीडीओ ने कहा कि जनप्रतिनिधि विद्युत विभाग के कैंप में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक लोगों को कैंप में भाग लेने हेतु प्रेरित करे। साथ ही राज्य सरकार द्वारा सौ यूनिट मुफ्त दिए जा रहे बिजली के संबंध में लोगों को जानकारी दे।

प्रखंड प्रमुख श्रीमती गागराई ने श्रम विभाग के प्रतिनिधि को निर्देश दिया कि सभी श्रमिक मित्रों के नाम और मोबाइल नंबर प्रखंड कार्यालय एवं पंचायत कार्यालय में सूचना पट्ट पर प्रकाशित किया जाए। ताकि अधिक से अधिक लोग उनसे संपर्क करके योजनाओं का लाभ ले सके। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य समेत सभी विभागों द्वारा योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया।

बैठक में समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि क्षेत्र में जो भी आंगनबाड़ी केंद्र अल्प मरम्मति के लिए हैं उनका मरम्मति समिति के फंड से कराया जाएगा। मौके पर सीओ सुरेश प्रसाद सिंहा, उपप्रमुख बासुदेव महतो, विधायक प्रतिनिधि सुधीर महतो, बीपीओ रविकांत भकत व पंसस अनीता प्रधान समेत अन्य उपस्थित रहे।