Advertisements
Spread the love

उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में यूनिफाइड कमांड समिति की हुई बैठक…

सरायकेला (संजय मिश्रा ) । जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से यूनिफाइड कमांड की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में उपायुक्त ने पूर्व की बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की।

Advertisements

इसके अलावे उपायुक्त ने विशेष केंद्रीय सहायता योजना अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्यक्रम में सुधारात्मक प्रगति लाते हुए योजनाओं को निश्चित समयावधि में पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में संचालित योजनाओं पर विशेष निगरानी रखने योजनाओं का समय-समय पर समीक्षा करने, योजनाओं का स्थल निरीक्षण करने

प्रखंड स्तर पर कैंप आयोजित कर शत प्रतिशत सुयोग्य लाभुकों को सरकार के जल कल्याणकारी योजना जैसे- सर्वजन पेंशन योजना, राशन कार्ड, मनरेगा समेत विभिन्न योजनाओं के लाभ प्रदान करने का निर्देश दिया।बैठक में उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, परियोजना निदेशक आईटीडीए संदीप कुमार दोराईबुरु, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, सिविल सर्जन डॉ अजय सिन्हा, जिला शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र सिन्हा, उप समाहर्ता सामान्य शाखा एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, सभी कार्यपालक पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

You missed