Advertisements
Spread the love

मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला शाखा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण सह सम्मान समारोह 13 को…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। सत्र 2024-25 के लिए नवनिर्वाचित मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला शाखा के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण सह सम्मान समारोह आगामी 13 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा।

सरायकेला के अग्रसेन ठाकुरबाड़ी भवन में 13 अप्रैल को संध्या 7:00 बजे से आयोजित होने वाले उक्त शपथ ग्रहण सह सम्मान समारोह के संबंध में जानकारी देते हुए मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला शाखा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीतीश चौधरी उर्फ हनी ने बताया कि समझ में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश मारवाड़ी युवा मंच के अरुण गुप्ता और विशिष्ट अतिथि के तौर पर हर्ष सुल्तानिया उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय संयोजक राहुल अग्रवाल द्वारा किया जाएगा।

इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला शाखा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीतीश चौधरी उर्फ हनी, सचिव अनमोल सक्सेरिया एवं कोषाध्यक्ष अभिषेक सक्सेरिया सहित पूर्व अध्यक्ष आकाश अग्रवाल, सचिव आनंद अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष आशुतोष चौधरी मुख्य रूप से समारोह में उपस्थित रहेंगे।

You missed