Spread the love

गम्हरिया प्रखंड में किसानों के बीच निःशुल्क मूंगफली बीज का वितरण

Advertisements
Advertisements

रिपोर्टर – जगबंधु महतो

सरायकेला- खरसावां/गम्हरिया : सरायकेला जिला के गम्हरिया प्रखंड स्थित प्रखंड तकनीकी सूचना केंद्र (आत्मा सभागार) में किसानों के बीच मूंगफली के बीज का निःशुल्क वितरण किया गया। जिसमें पुरुषों के साथ-साथ महिला किसानों की भी सक्रिय भागीदारी रही। कृषि पदाधिकारी पंचांग साहू ने बताया की प्रत्येक व्यक्ति को 5 किलो मूंगफली दिया गया। जिसमें 37 किसान पहुंचे थे। उन्होंने लोगों को बीज का सही उपयोग करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसान इस बीज का लाभ उठाएं और बेहतर तरीके से खेती करें। जिसमें छोटा गम्हरिया,नारायणपुर, दुगनी,बड़ाककड़ा , चमारू, नवागढ़, दुग्धा, ईंटगढ़, टेंटोपोसी,यशपुर पंचायतो के किसान पहुंचे थे।