Advertisements
Spread the love

चांडिल डैम के विस्थापितों ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन, अपने तीसरे चरण के आंदोलन की रूपरेखा से कराया अवगत…

 

चाण्डिल विद्युत महतो

चांडिल डैम के विस्थापितों ने 5 जुलाई से शुरू होने वाले तीसरे चरण के आंदोलन को लेकर चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। विस्थापितों ने चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी को अपने ज्ञापन के माध्यम से 5 जुलाई से शुरू होने वाले तीसरे चरण के आंदोलन की रूपरेखा से अवगत कराया है। सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि 16 जून से विस्थापितों के द्वारा किए जा रहे आंदोलन के बावजूद सरकार के द्वारा अब तक कोई कदम नहीं उठाने पर 5 जुलाई को जल संसाधन मंत्री सह झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और इंचागढ़ की झामुमो विधायक सविता महतो का पुतला दहन किया जाएगा तथा पुनर्वास कार्यालय के बाहर थूक फेंको कार्यक्रम के बाद विस्थापितों के द्वारा धरना स्थल से चांडिल डैम तक विस्थापित अधिकार महारैली निकाली जाएगी।

अखिल झारखंड विस्थापित अधिकार मंच के संस्थापक राकेश रंजन महतो ने बताया कि 10 सूत्री मांगों को लेकर 16 जून से विस्थापितों का आंदोलन शुरू है, लेकिन अब तक इस दिशा में सरकार के द्वारा कोई पहल नहीं की गई है, वही स्वर्णरेखा परियोजना चांडिल अंचल कार्यालय में विस्थापितों के द्वारा प्रदर्शन के दौरान परिसर में शराब की बोतल और गांजा का पौधा मिलने की शिकायत करने के बाद भी वरिय अधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाही नहीं करना विभाग की लापरवाही को दर्शाता है। जब तक विस्थापितों की मांगे पूरी नहीं होती है तब तक विस्थापितों का आंदोलन और उग्र होता जाएगा इस मौके पर राकेश रंजन के साथ अनूप कुमार महतो, रूपेश वर्मा, अजय महतो, जितेंद्र नाथ महतो आदि शामिल थे।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा