Spread the love

28.50 लाख रुपये की लागत से बनी सड़कों से लोगों को मिलेगी बरसात में राहत

Advertisements
Advertisements

चांडिल संवाददाता की रिपोर्ट

चांडिल : सरायकेला खरसावां जिला के चाण्डिल प्रखंड अंतर्गत कपाली नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए शनिवार को विधायक सविता महतो ने विधायक मद से निर्मित चार पीसीसी सड़कों का विधिवत शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। इन चारों योजनाओं का निर्माण कुल 28 लाख 50 हजार 600 रुपये की लागत से किया गया है।
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान विधायक सविता महतो ने बताया कि वार्ड संख्या 14 में नामजी के घर से सहाबुल रहमान के घर तक 500 फीट पीसीसी सड़क का निर्माण 7 लाख 15 हजार 300 रुपये की लागत से किया गया है। वहीं, इसी वार्ड में मोमिन मास्टर के घर से आयुब के घर तक 500 फीट पीसीसी सड़क का निर्माण 7 लाख 11 हजार 300 रुपये की लागत से हुआ है।
इसके अलावा वार्ड संख्या 7 में राज खान के घर से जाहिद के घर की ओर 500 फीट पीसीसी सड़क का निर्माण 7 लाख 13 हजार 100 रुपये की लागत से तथा वार्ड संख्या 3 में इलाही दर्जी की दुकान से आगे की ओर 500 फीट पीसीसी सड़क का निर्माण 7 लाख 10 हजार 900 रुपये की लागत से कराया गया है।
विधायक सविता महतो ने कहा कि कपाली की जनता की मांग पर इन चार पीसीसी सड़कों का निर्माण कराया गया है। पक्की सड़क बनने से खासकर बरसात के दिनों में लोगों को कीचड़ और आवागमन की समस्याओं से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी कपाली नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान वार्ड संख्या 7 में योजना उद्घाटन के अवसर पर विधायक सविता महतो ने बढ़ती ठंड को देखते हुए सैकड़ों जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण भी किया। इस दौरान कपाली की जनता द्वारा विधायक का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, निवर्तमान नगर परिषद उपाध्यक्ष सरवर आलम, जिला उपाध्यक्ष शेख फरीद, अल्पसंख्यक जिला सचिव मो. अरशद, अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष मो. नौशाद, नगर अध्यक्ष शलाउद्दीन, नगर उपाध्यक्ष बुद्धेश्वर महतो, मो. मौसिन, शाजिया, तेरेनूम परवीन सहित बड़ी संख्या में कपाली क्षेत्र के महिला-पुरुष एवं झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।