
प्रेस क्लब आफ जमशेदपुर से मिला सम्मान सदस्यों ने संस्था के निदेशक के मां स्वर्गीय नीला सरकार के नाम किया समर्पित। अर्पण हुआ श्रद्धांजलि

संवाददाता : अभिजीत सेन
जमशेदपुर । साकची स्थित केनेलाईट होटल में प्रेस क्लब आफ जमशेदपुर के द्वारा वार्षिक कार्यक्रम सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रेस क्लब आफ जमशेदपुर के साथ एक सहयोगी मित्र संस्था के नाते प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन को भी सम्मानित किया गया। विगत 19 दिसम्बर को संस्था के निदेशक ने अपने मां को खोया। इसके बाबजूद निदेशक अरिजीत सरकार ने संस्था के सभी नियमित कार्यक्रमों को जारी रखा। आज भी अपने अनुपस्थिति में, संस्था के तीन शतकवीर रक्तदाताओं में कुमारेस हाजरा, रवि शंकर, उत्तम कुमार गोराई उपस्थित रहकर सम्मान को ग्रहण किया और सभी सदस्यों ने सम्मान को मां रुपी स्वर्गीय नीला सरकार जी के नाम समर्पित कर दिया. और ऐसे ही समर्पण भाव से सभी ने अर्पण किया भावभीनी श्रद्धांजलि।

