Spread the love

नवनिर्मित चांडिल अनुमंडल कोर्ट भवन के उद्घाटन कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने DC, SP के साथ किया निरीक्षण…..

सरायकेला। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश विजय कुमार ने अनुमंडल सिविल कोर्ट के शिलान्यास हेतु किए जा रहे तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिला उपायुक्त अरवा राजकमल, पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारियों के साथ चांडिल अनुमंडल कोर्ट का जायजा लिया।

 

आगामी 23 जुलाई को नवनिर्मित अनुमंडल कोर्ट भवन के उद्घाटन कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर कोर्ट परिसर के कार्यालय कक्ष मे बैठक भी किया गया। जहां तैयारियों की समीक्षा करते हुए सौंपी गई जिम्मेवारियों को ससमय पूर्ण करने हेतु सम्बन्धित कार्यालय प्रधान को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बताते चले कि निरीक्षण कर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश विजय कुमार ने उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अन्य पदाधिकारियों के साथ कोर्ट परिसर अंतर्गत बनाए जा रहे कार्यक्रम स्थल, परिसर मे बनाए गए झारनेट कक्ष, कार्यालय कक्ष, शौचालय एवं परिसर को जोड़ने वाले सड़को इत्यादि का जायजा लेते हुए सभी कक्षो की अच्छी तरह सफाई करने एवं कार्यक्रम स्थल पर किए जा रहे कार्यों को सममय पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। मौके पर डालसा सचिव, अपर उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला,चांडिल,जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, नजारत उप समाहर्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी चांडिल, अंचलाधिकारी चांडिल, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed