Spread the love

खरसावां गोली कांड के घायल प्रत्यक्षदर्शी स्वर्गीय मांगू सोय और स्वर्गीय दशरथ मांझी के प्रतिमूर्ति को शहीद पार्क के मुख्य द्वार के बाहर रखा गया…

 

सरायकेला: संजय मिश्रा

सरायकेला। झारखंड आंदोलनकारी सम्मान समिति द्वारा खरसावां गोलीकांड के घायल प्रत्यक्षदर्शी रहे स्वर्गीय मांगू सोय और स्वर्गीय दशरथ मांझी के प्रतिमूर्ति को खरसावां स्थित शहीद पार्क के मुख्य द्वार के बाहर रखा गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए झारखंड आंदोलनकारी सम्मान समिति के अध्यक्ष शंकर सोय और सचिव अतुल सरदार ने बताया कि दोनों प्रतिमूर्ति को शहीद पार्क खरसावां परिसर के मुख्य द्वार के पास स्थापना के लिए 1 जनवरी 2021 को खरसावां विधायक दशरथ गागराई की मौखिक आदेशानुसार शहीद स्थल के पुजारी द्वारा भूमि पूजन किया गया था।

 

जिसमें केंद्रीय आदिवासी विषयक मंत्री अर्जुन मुंडा सहित तत्कालीन समन्वय समिति के अध्यक्ष मनोज सोय और जिले के गणमान्य उपस्थित थे। उन्होंने 1 जनवरी 2024 के पहले दोनों प्रतिमूर्ति को भूमि पूजन स्थल पर स्थापित करने के लिए झारखंड आंदोलनकारी सम्मान समिति एवं शहीदों के अनुयायियों की ओर से सभी आदिवासी संगठन से सहयोग की अपील की है।

Advertisements

You missed