Spread the love

भाजपा के संकल्प यात्रा को सरायकेला विधानसभा में सफल बनाने को लेकर भाजपा ने की बैठक…

सरायकेला: संजय मिश्रा

झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जी के द्वारा प्रदेश भर में किए जा रहे संकल्प यात्रा के सातवें चरण में सरायकेला विधानसभा दौरा तय हुआ है। उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर सरायकेला परिसदन में जिलाध्यक्ष विजय महतो की अध्यक्षता में सरायकेला विधानसभा स्तरीय कामकाजी बैठक संपन्न हुई। कार्यक्रम के तहत राजनगर दुर्गापूजा मैदान में बाबूलाल मरांडी के द्वारा एक विशाल जनसभा को संबोधन करना तय हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए जिला के संगठन प्रभारी जेबी तूबीद ने कहा कि बाबूलाल मरांडी पूरे प्रदेश का दौरा कर रहे है। उसी क्रम में वे आगामी 3 अक्टूबर को जिले में पधार रहे हैं।

Advertisements
Advertisements

आज राज्य में विकास बाधित है। प्रशासन का व्यवहार निरंकुश है। हमें पूरी ताकत लगा कर इस कार्यक्रम को सफल बनाना है। भाजपा नेता गणेश माहली ने कहा कि बाबूलाल जी का यह दौरा ऐतिहासिक होगा। हम गांव गांव में जाकर लोगों से संपर्क करने का काम करेंगे। हम लोगों को मोदी सरकार के उपलब्धियों और भाजपा के नीति सिद्धांतो को बताने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम के प्रभारी बिनोद सिंह ने मंडलवार तैयारियों की समीक्षा की और कार्यकर्म को सफल बनाने के निर्देश दिए। बैठक में रमेश हांसदा ने भी अपने विचार रखे। साथ ही बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अपने अपने अपने सुझाव दिए।

बैठक में मुख्य रूप से लोकसभा प्रभारी उदय सिंहदेव, श्रीमती मीनाक्षी पटनायक, मनोज कुमार चौधरी, अनंत राम टुडू, राकेश सिंह, हरेकृष्णा प्रधान, राजा सिंहदेव, कुबेर सारंगी, मीडिया प्रभारी राकेश मिश्रा, हेमंत सिंहदेव, रीता दुबे, सूर्या देवी, संजय सरदार, बिरेंद्र सिंह, देवेश महापात्र, बद्री दरोगा, राजकुमार सिंह, बीएन सिंह, अभिजीत दत्ता, रश्मि साहू, रितिका मुखी, विनय सिंहदेव, विद्यासागर दुबे, जॉनी हाजरा,सहित अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You missed