Spread the love

जिला आपूर्ति पदाधिकारी का अचानक निरीक्षण से डीलरों में मचा हड़कंप…

 

आदित्यपुर  ए के मिश्र / सरायकेला खरसावां जिले की जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप भगत द्वारा अचानक आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्रों के कई दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अचानक सभी डीलरों द्वारा एक दूसरे को सूचना प्रदान किए जाने लगे ।जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान आदिपुर नगर निगम की

1. सुरषी स्वयं सहायता समूह, जन वितरण प्रणाली दुकानशर |
2. श्री शीतल भूमि, जन वितरण प्रणाली दुकानदार।
3. फकीरा भंडार जन वितरण प्रणाली दुकानदार
4. गांधी नगर महिला समिति, जन वितरण प्रणाली की दुकानदारों की निरीक्षण किया गया।

उपरोक्त दुकानदारों द्वारा माह- अप्रैल 2023 का वितरण काफी कम किया गया है, जिसके कारण
इन्हें पूर्व में स्पष्टीकरण करते हुए वितरण में आवश्यक सुधार किए जाने हेतु निदेश दिया गया , परन्तु इनके द्वारा आदेशों की अनुपालन नहीं की गई है। साथ ही आज निरीक्षण के क्रम में उक्त सभी दुकान बंद पाया गया है। माह अप्रैल 2023 का खाद्यान्न वितरण हेतु एक दिन शेष रह गया है, किन्तु इनके द्वारा आज तक सही ढंग से कार्य नहीं किया गया।उपरोक्त अनियमितओं के कारण उक्त सभी दुकानदारों की निर्गत अनुज्ञप्ति प्रभाव से निलंबित किया गया है।

Advertisements

You missed