Advertisements
Spread the love

दिनदहाड़े घर के सामने से खड़ी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए उचक्के…

सरायकेला Sanjay। सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला नगर पंचायत के हाटटांड से अज्ञात चोरों ने घर के सामने खड़ी अरुण कुमार की होंडा सीबी शाइन बाइक दिनदहाड़े चोरी कर ली। अरुण कुमार ने इस संबंध में सरायकेला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने कहा है कि बीते शनिवार को वे अपने पुत्र एवं पुत्री को अपराहन 2:00 बजे विद्यालय से घर लाने के उपरांत अपने जेएच 22ए-2430 रजिस्ट्रेशन नंबर की हौंडा सीबी साइन ब्लैक कलर बाइक को घर के सामने ही खड़ा कर लॉक करते हुए घर के अंदर गया था। खाना खाने के बाद लगभग अपराहन 3:40 बजे दुकान जाने के लिए बाहर निकला तो मुख्य गेट के सामने खड़ी बाइक गायब मिली। जिसके बाद आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए अपने स्तर पर बाइक खोजने का काफी प्रयास किया। उन्होंने बाइक से संबंधित सभी कागजात प्रस्तुत करते हुए आवश्यक कार्रवाई कर बाइक की खोजबीन करने की मांग की।

Advertisements