
भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन

राँची । बुधवार को भारतीय जनता पार्टी, महानगर इकाई के तत्वावधान में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम में टाटीसिलवे मंडल के कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
यह तिरंगा यात्रा रांची जिला स्कूल से प्रारंभ होकर बिरसा भगवान की समाधि स्थल तक गई, जहाँ देशभक्ति की भावना के साथ सभी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर टाटीसिलवे मंडल अध्यक्ष राजेंद्र महतो के नेतृत्व में मंडल के कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। उपस्थित कार्यकर्ताओं में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष राजेंद्र महतो, मंडल महासचिव अमित कुमार मिश्र, नागेश्वर महतो, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष साईनाथ महतो, लालमोहन महतो, सिदाम सिंह मुंडा, महीराम महतो, रंथू नायक सहित अनेक अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।बइस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देशवासियों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और अधिक प्रबल करना तथा युवाओं को देशहित में कार्य करने के लिए प्रेरित करना था।

