Advertisements
Spread the love

ओला वृष्टि से तबाही – नामकुम प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में भारी नुक़सान, सरकार से त्वरित क्षतिपूर्ति की मांग : आरती कुजुर

Advertisements

राँची । झारखंड भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजुर ने आज नामकुम प्रखंड के खिजरी, टुम्बागुटू, करमटोली, लोधमा, मरियतु, चन्दाघासी, लालखातांगा, कोचबोंग, तेतरी, दाहूटोली, बरगँवा, चटकपुर और प्लांडू सहित सभी प्रभावित गांवों का दौरा कर ओला वृष्टि से हुए नुक़सान का जायजा लिया। श्री कुजुर ने बताया कि इन सभी गांवों में भारी ओले गिरने के कारण सैकड़ों घरों की छतें खासकर खपरेल और एस्बेस्टस की छतें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। ग्रामीणों के पास अब सिर छुपाने के लिए भी सुरक्षित ठिकाना नहीं बचा है। क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है। उन्होंने कहा, “मैंने स्वयं गांव-गांव जाकर लोगों से बात की है। स्थिति बेहद गंभीर है। कई जगह लोग खुले आसमान के नीचे हैं। यह केवल प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि मानवीय संवेदना की परीक्षा है। मैं सरकार से आग्रह करती हूं कि त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी प्रभावित परिवारों को उचित क्षतिपूर्ति और राहत प्रदान की जाए। भाजपा उपाध्यक्ष ने यह भी कहा कि अगर सरकार इस पर जल्द निर्णय नहीं लेती, तो भाजपा पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है ।

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित