Advertisements
Spread the love

गौरी घाट से अवैध बालू परिवहन करते तीन ट्रैक्टर जब्त

Advertisements

रिपोर्टर – जगबंधु महतो

चांडिल : सरायकेला जिले में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार को कपाली ओपी प्रभारी धिरंजन कुमार ने सतर्कता और साहस का परिचय देते हुए सिविल ड्रेस में घात लगाकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।
कपाली ओपी प्रभारी ने गौरी घाट से अवैध रूप से बालू का परिवहन कर रहे तीन ट्रैक्टरों को पकड़ लिया। इनमें से दो ट्रैक्टर बालू लदे हुए थे, जबकि एक ट्रैक्टर मौके पर बालू लोडिंग के लिए मौजूद था। अचानक हुई इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया।
सूत्रों के अनुसार, अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोग पुलिस की गतिविधियों पर लगातार नजर रखते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए ओपी प्रभारी ने रणनीति बदलते हुए सिविल ड्रेस में कार्रवाई की, जिससे बालू माफियाओं को भनक तक नहीं लग सकी।
पकड़े गए सभी ट्रैक्टरों को कपाली ओपी लाया गया है, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। ओपी प्रभारी धिरंजन कुमार ने बताया कि मामले की अग्रेतर कार्रवाई के लिए जिला खनन पदाधिकारी, सरायकेला-खरसावां को पत्राचार कर दिया गया है।
जिला प्रशासन और पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अवैध खनन और परिवहन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की सख्त और रणनीतिक कार्रवाई से अवैध बालू कारोबार पर प्रभावी रोक लगेगी और कानून का डर कायम होगा।

You missed