Advertisements

आज यूथ इंटक के तत्वाधान राष्ट्रीय महासचिव शिखा चौधरी के नेतृत्व में कदमा स्थित बागे बस्ती में एक सभा का आयोजन किया गया…
सुनिल कुमार गुप्ता:
Advertisements

इस दौरान ठंड को मध्यनजर रखते हुए 55 जरूरतमंदों वृद्धा, विधवा, असहाय जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। कंबल मिलते ही सारे लोगों का चेहरा खिल उठा।इस दौरान इंटक के राष्ट्रीय महासचिव शिखा चौधरी ने शेष बचे लोगों को भी टुसू पर्व तक कंबल देने का आश्वासन दी है।
उन्होंने बहुत जल्द शिविर लगाकर विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन भी बनवाने का आश्वासन दी है।इस मौके पर इंटक के राष्ट्रीय महासचिव शिखा चौधरी के अलावे पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, समाजसेवी रंजन सिंह ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किए।

