Spread the love

सेवा ही संकल्प है की टीम द्वारा असहाय वृद्धा को घर जा कर दिया गया व्हीलचेयर।

सरायकेला-खरसावां ( संजय मिश्रा ) जरूरतमंद की सेवा कर उसके चेहरे पर खुशी के आंसू छलकाना ईश्वर के साक्षात प्रार्थना योग्य पुण्य कार्य कहा गया है।

कुछ ऐसा ही कार्य चांडिल स्थित सेवा ही संकल्प है की टीम द्वारा किया जा रहा है। इसी क्रम में चांडिल के बादल गोराई द्वारा सेवा ही संकल्प है के संस्थापक राकेश वर्मा को सूचना दी गई कि चांडिल के हाट टोला में रह रही वृद्धा चलने फिरने में असमर्थ है। मामले की जानकारी मिलते ही सेवा ही संकल्प है की टीम को तुरंत वृद्ध महिला के घर श्री वर्मा द्वारा भेजा गया। जिसमें टीम द्वारा पाया गया कि वृद्ध महिला बिल्कुल ही असहाय और चलने फिरने में असमर्थ है।

जिसे देखते हुए सेवा ही संकल्प है के संरक्षक सह झामुमो के केंद्रीय सदस्य पप्पू वर्मा द्वारा उक्त वृद्ध महिला के घर जाकर उन्हें व्हीलचेयर प्रदान किया गया। और आगे भी हर संभव मदद करने का आश्वासन पप्पू वर्मा द्वारा दिया गया। व्हीलचेयर मिलने के साथ ही वृद्ध महिला के चेहरे पर खुशी के आंसू छलक उठे। मौके पर संस्था के संरक्षक पप्पू वर्मा ने कहा कि सेवा ही संकल्प है की टीम द्वारा नि:स्वार्थ भाव से कोरोना संकट काल में भी जरूरतमंदों की सेवा लगातार की जाती रही है। वर्तमान में जरूरतमंदों की सेवा के लिए सेवा ही संकल्प है अभियान के रूप में एक विश्वास बन रहा है। उन्होंने कहा कि जिसका कोई नहीं है उसके लिए सेवा ही संकल्प है की टीम हमेशा उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का कार्य करती रहेगी।

Advertisements

You missed