Advertisements
Spread the love

खैरबनी गांव में आयोजित हुआ परंपरागत मागे पर्व; दिव्या पुरती बनी मिस मागे…

सरायकेला: संजय मिश्रा । राजनगर प्रखंड के बिजडीह पंचायत अंतर्गत खैरबनी गांव में दिउरी रूईटू सरदार के नेतृत्व में परंपरागत मागे पर्व के पूजा अर्चना का शुभारंभ किया गया। जिसमें दो दिवसीय नृत्य संगीत के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान हो समाज के रीति रिवाज के अनुसार नृत्य संगीत के माध्यम से युवक यूवतियों के लिए अपने मनपसंद जीवनसाथी चुनने के सुनहरे अवसर के साथ मिलन समारोह का आयोजन भी किया गया।

Advertisements

मौके पर उपस्थित अतिथियों द्वारा मागे डांस में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को खैरबनी की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिसमें मिस मागे बनी दिव्या पूरती को पंचायत के मुखिया मोठाय मेलगांडी द्वारा, बेस्ट डांसर सीमा देवगम को समाजसेवी सुगनाथ हेंब्रोम द्वारा, मिस खैरबनी बनी शांति तियु को ग्राम प्रधान आकाश पूरती एवं राकेश सामड द्वारा एवं मिसेज खैरबनी बनी गीत मुर्मू को पवन सरदार के द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गयाः

You missed