Advertisements
Spread the love

एनआर डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस सरायकेला में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों के प्रशिक्षण का हुआ समापन…

सरायकेला: संजय मिश्रा

Advertisements

विभागीय निर्देशानुसार नृपराज राजकीय जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय सरायकेला में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन किया गया। विद्यालय की प्राचार्या अंबिका प्रधान एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मंगल सिंह हेंब्रम द्वारा इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें विद्यालय का विजन डॉक्यूमेंट बनाना और पंचवर्षीय योजना तैयार करने संबंधी जानकारी दी गई। इस अवसर पर सीनी टाटा ट्रस्ट के प्रतिनिधि सुजीत कुमार मांझी द्वारा प्रशिक्षण में सहयोग किया गया।

You missed