Advertisements
Spread the love

मेढ़ेटुंगरी में लगा ट्रांसफरफ़र्मर , ग्रामीणों में दिखा उत्साह 

Advertisements

Arjun Kumar Pramanik……..✍️

अनगड़ा(राँची) । प्रखंड के सिरका पंचायत अंतर्गत ग्राम मेढ़ेटुंगरी में खिजरी विधायक राजेश कच्छप के अनुशंसा पर स्वीकृत 100 के भी ए के नए बिजली ट्रांसफॉर्मर का आज फीता काटकर उद्घाटन किया गया। गाँव में लंबे समय से खराब पड़े ट्रांसफॉर्मर के कारण ग्रामीणों को गंभीर परेशानी हो रही थी। सिरका पंचायत कांग्रेस अध्यक्ष समीम खान ने ग्रामीणों की ओर से विधायक को आवेदन देकर समस्या से अवगत कराया था, जिसके बाद विधायक के त्वरित पहल पर  ट्रांसफॉर्मर स्वीकृत होकर स्थापित कर दिया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव, मंडल अध्यक्ष (पूर्वी) योगेन्द्र बेदिया, विधायक प्रतिनिधि (मत्स्य विभाग) संजय नायक, खाद्य आपूर्ति विभाग के अजय करमाली, जिला मीडिया प्रभारी कुलेश्वर मुण्डा, सिरका पंचायत कांग्रेस अध्यक्ष समीम खान, पूर्व मुखिया अनिता देवी, महासचिव मनीराम नायक, दशरथ पहान, नगेन्द्र मुण्डा, वार्ड सदस्य रीता देवी, ग्राम प्रधान बाबूलाल मुण्डा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण — राजू महतो, सेवाराम महतो, अजय नायक, तिवारी मुण्डा, प्रदीप महतो, झलू मुण्डा, शनि मुण्डा, सोमरा मुण्डा, बलेश महतो, जलेश महतो, श्याम महतो, प्रभु महतो, बिष्णु मुण्डा, बलेश चौधरी, विजय चौधरी, मनी महतो, सरस्वती देवी, सहजनाथ महतो, प्रमिला देवी आदि उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने विधायक राजेश  कच्छप के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नए ट्रांसफॉर्मर लगने से अब गाँव में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी, जिससे खेती-किसानी, सिंचाई और दैनिक कार्यों में बड़ी राहत मिलेगी।

You missed