
आदिवासी समुदाय अपने संस्कृति को बचाने के लिए एकजुट हों, राज्य का समुचित विकास और समृद्ध बनाने में आदिवासी समुदाय का बहुत बड़ा योगदान: भाजपा नेता सरोज

चाकुलिया प्रखंड के बिहड पहाड़ी क्षेत्र बडडीकानपूर पंचायत के कालापाथर गांव में सागेन साकाम रेसिया क्लब के तत्वावधान में दो दिवसीय आदिवासी एकजुटता मेला का आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम उद्घाटन भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सह क्षेत्र के समाजसेवी सरोज महापात्र ने धमसा बजाकर किया. भाजपा नेता सरोज का स्वागत आदिवासी परम्परा गाजा-बाजा, आदिवासी नृत्य एवं आदिवासी अंगवस्त्र देकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया. भाजपा नेता सरोज ने धमसा बजाकर एवं आदिवासी समुदाय के महिलाओं के अनुरोध पर बहनों के साथ नृत्य भी किया. इस दौरान मेला में खेल कुद प्रतियोगिता, पाता नाच कार्यक्रम, ड्रामा आदि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर उपस्थित आदिवासी समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता सरोज ने कहा कि आदिवासी समुदाय के लोगों को अपने संस्कृति को बचाये रखने के लिए एकजुट होना होगा. उन्होंने बताया कि देश और राज्य का समुचित विकास और समृद्ध बनाने में आदिवासी समुदाय का बहुत बडा योगदान है. इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता भरत पात्र, भाजपा के बडडीकानपूर पंचायत संयोजक प्रकाश महतो, संजय ग्वाला, अनिल महतो, शेखर मैती, रघुपति मुर्मू, फिलीप माण्डी, वरबी राम मुर्मू, सुभाष सोरेन, पंकज मुर्मू, सम्बल मुर्मू, डोमन सोरेन, राम चन्द्र सोरेन, फुचुल गोप आदि उपस्थित थे.

