Advertisements
Spread the love

आगामी 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन रेल टेका दोहर छका आंदोलन को सफल बनाने को लेकर चर्चा किया गया। जिसमें सरायकेला-खरसावां जिला के नीमडीह रेलवे स्टेशन में सुबह 6:00 बजे पूर्वाह्न से पहुंचकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने के कई बिंदुओं पर चर्चा की गई।

 

अनिश्चितकालीन रेल टेका दोहर छका आंदोलन को सफल बनाने को लेकर आदिवासी कुर्मी समाज ने की बैठक…

सरायकेला: संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। सरायकेला प्रखंड अंतर्गत शाहिद निर्मल महतो स्मारक भवन डांगरडीहा में आदिवासी कुड़मी समाज की एक बैठक अशोक कुमार महतो की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में मुख्य उद्देश्य आगामी 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन रेल टेका दोहर छका आंदोलन को सफल बनाने को लेकर चर्चा किया गया। जिसमें सरायकेला-खरसावां जिला के नीमडीह रेलवे स्टेशन में सुबह 6:00 बजे पूर्वाह्न से पहुंचकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने के कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। बताया गया कि कुड़मी समाज को अनुसूचित जनजाति में पुनः शामिल करने की मांग को लेकर कुड़मी समाज कई वर्षों से आंदोलनरत है। मांगे पूरी होने तक रेल टेका दोहर छका आंदोलन चलते रहने का बैठक में संकल्प लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से सूरज महतो, नित्यानंद महतो, परमानंद महतो, जगदीश महतो, छुटू महतो, रमेश महतो, उमाकांत महतो, अशोक कुमार महतो, परवीन महतो, किशोर कुमार महतो, कृष्णा रंजन महतो, आस्तिक महतो, देवानंद महतो, रुद्राप्रताप महतो, राजाराम महतो, प्रसनजीत महतो, शुभेंदु महतो, आदित्य महतो, कृष्णा बल्लभ महतो, आदि उपस्थित रहे।

You missed