Advertisements
Spread the love

आदिवासी संगठनों ने संयुक्त रूप से मनाई मारांग गोमके जयपाल सिंग मुंडा की जयंती…

सरायकेला संजय मिश्रा:

सरायकेला। आदिवासी हो समाज महासभा, आदिवासी हो समाज महासभा, मानकी मुंडा संघ, सेवानिवृत्ति संगठन सैनिक परिषद और झारखंड आंदोलनकारी मंच की जिला कमिटियों द्वारा संयुक्त रूप से मारांग गोमके जयपाल सिंग मुंडा की जन्म जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर सरायकेला के बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समक्ष मारांग गोमके के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया गया।

Advertisements

मौके पर जयपाल सिंग मुंडा की यादों का स्मरण करते हुए उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का सामूहिक संकल्प लिया गया। इस अवसर पर आदिवासी हो समाज महासभा के जिला अध्यक्ष गणेश गागराई, आदिवासी हो समाज युवा महासभा के जिला अध्यक्ष विष्णु बानरा, मानकी मुंडा संघ के जिला अध्यक्ष कोल झारखंड बोदरा, सुंदर बानरा, गुड्डू, सेंगेल देवगम एवं पूर्ण चंद्र बनसिंह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

You missed