Spread the love

BSIL/वनराज स्टील पर गंभीर आरोप : रैयतों की अनुमति बिना रैयती जमीन से वाहन परिचालन, आदिवासी महिलाओं का विरोध—मार्ग अवरुद्ध

Advertisements
Advertisements

चांडिल संवाददाता की रिपोर्ट

चांडिल । सरायकेला–खरसावां जिला के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत लाखा में स्थानीय रैयतों ने BSIL/वनराज स्टील पर बिना अनुमति रैयती जमीन को सड़क मार्ग के रूप में इस्तेमाल कर भारी वाहनों का परिचालन कराने का गंभीर आरोप लगाया है। मानीकुई क्षेत्र की आदिवासी महिलाओं का कहना है कि कंपनी ने न तो उनकी सहमति ली और न ही कोई पूर्व वार्ता की। सोमवार को आक्रोशित महिलाओं ने कंपनी तक आने–जाने वाले वाहनों का आवागमन रोकते हुए सड़क पर पत्थर रखकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया, जिससे कंपनी के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। स्थानीय महिला सुशीला बेसरा ने कहा कि जमीन को नुकसान पहुंच रहा है और यदि कंपनी उनकी जमीन से वाहन चलाना चाहती है तो बदले में नौकरी या प्रतिमाह उचित किराया दे। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि मांगों पर लिखित सहमति मिलने तक किसी भी वाहन को गुजरने नहीं दिया जाएगा।

You missed