Spread the love

स्वर्गीय धनुराम मुर्मू के श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन…

सरायकेला: संजय मिश्रा । आरआरजेए रोला क्लब प्रांगण में स्वर्गीय धनुराम मुर्मू के श्रद्धांजलि सभा का आयोजन गया। स्व: धनुराम मुर्मू रोला क्लब के संस्थापक थे, जिन्होंने रोला क्लब की स्थापना 1968 ई० को किया था। श्रद्धांजलि सभा में आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू उपस्थित रहे। सालखान मुर्मू ने स्वर्गीय धनुराम मुर्मू के साथ-साथ स्व: बिशु मुर्मू, स्व: भागमत मुर्मू, स्व: लखान हेंब्रम जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज हमारे आदिवासी समाज की बहुत बड़ी छति हुई है।

क्योंकि धनुराम मुर्मू अपने जीवन काल में हासा, भाषा, सरना धर्म, रोज़गार इज्ज़त आबादी के लिए संघर्ष किया था। सालखन मुर्मू ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इंसान तो इस धरती पर जन्म लेंगे और मरेंगे यह कुदरत का नियम है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि आज आदिवासी समाज मरने की जगह पर खड़ा है। क्योंकि आदिवासी समाज का हासा, भाषा, सरना धर्म, रोज़गार, इज्ज़त आबादी नहीं बचेगा तो आदिवासी समाज का अस्तित्व हमेशा के लिए मिट जाएगा। स्वर्गीय धनुराम मुर्मू को तभी सच्ची श्रद्धांजलि तब मिलेगा जब हम उनके अधूरे सपने आदिवासी समाज को बचाने का पूरा करेंगे।

श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से रोसिक रोला जियाड़ अखाड़ा के संरक्षक सुगनाथ हेम्ब्रोम, जयपाल मुर्मू, सोनाराम सोरेन, दशरथ मुर्मू, प्रकाश मुर्मू, फागु मुर्मू, लाल सिंह मुर्मू, सलगे मुर्मू, रघुनाथ मुर्मू, गोपीनाथ मुर्मू, सिद्धार्थ मुर्मू, विजय लक्ष्मी सोरेन, सोलमा सोरेन, मीराबाई मुर्मू, मालती मुर्मू, धानाषु धानू मुर्मू, अंबिका मुर्मू, आदि उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed