
विजय दिवस पर देश के वीर सपूतों के नाम समर्पित करते हुए, मानव कल्याणकारी कार्य के जरिए शहर के अर्षनंदन को अर्पण हुआ श्रद्धांजलि.

संवाददाता : अभिजीत सेन
जामशेदपुर/पोटका । गम्भीर बीमारी से जंग हार चुके शहर के लाल अर्षनंदन की याद में, एवं देश के वीर सपूतों के नाम विजय दिवस पर, दिनांक 16 दिसंबर पुरा दिन मानव कल्याणकारी कार्य के जरिए हुआ समर्पित. ऐसे ही मानव कल्याणकारी कार्य के जरिए अर्षनंदन को अर्पण किया गया भावभीनी श्रद्धांजलि. जमशेदपुर ब्लड सेंटर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 15 युनिट रक्तदान, रवि शंकर पात्रो, कुमारेस हाजरा के द्वारा एसडीपी रक्तदान, केंसर मरीजों एवं उनके परिजनों, साथ ही साथ पार्वती घाट के पीछे अंत्योदया भवन स्लम एरिया में कुल 200 लोगों को कराया गया भोजन. टीम पीएसएफ यानी प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन अर्षनंदन के याद में आगामी एक माह तक लगायेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर। मां के साथ, परिवार के सदस्य, शहर के कई गणमान्य के साथ साथ, एमटीएमएच के वरीय प्रशासक अमिताभ चटर्जी, जमशेदपुर ब्लड सेंटर के जीएम संजय चौधरी, प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के निदेशक अरिजीत सरकार, दीपक कुमार मित्रा, उत्तम कुमार गोराई, कुमारेस हाजरा, देवनाथ सिंह, रवि शंकर, एवं एक्सल टेक्निकल इंस्टीट्यूट के छात्र उपस्थित रहे।. दो मिनट का मौन रख, अर्षनंदन के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर हुआ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन।

