Advertisements
Spread the love

विश्व आदिवासी दिवस पर अनगड़ा में बिरसा मुण्डा को श्रद्धांजलि

Advertisements

राँची/अनगड़ा। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर अनगड़ा अंचल के समीप स्थित बिरसा मुण्डा पार्क में प्रखंड कांग्रेस कमिटी द्वारा वीर शहीद बिरसा मुण्डा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष एतवा उरांव ने कहा कि बिरसा मुण्डा न केवल आदिवासी समाज के सच्चे योद्धा थे, बल्कि सामाजिक और आर्थिक शोषण के खिलाफ संघर्ष के प्रेरणास्रोत भी हैं। उन्होंने आदिवासी समुदाय से अपनी संस्कृति और परंपराओं को सुरक्षित रखने की अपील की।
मौके पर मंडल अध्यक्ष पश्चिमी रेजाक अंसारी, पूर्वी मंडल अध्यक्ष योगेंद्र बेदिया, महिला अध्यक्ष सरिता देवी, प्रखंड उपाध्यक्ष जोन तिग्गा, विधायक प्रतिनिधि (खेलकूद एवं युवा) आशिष मुण्डा, ऊर्जा विभाग छोटेलाल महतो, मत्स्य विभाग संजय नायक, महिला एवं बाल विकास विभाग सुनिता देवी, खनन विभाग सफिक अंसारी, शिक्षा विभाग साकिर अंसारी, अनगड़ा थाना S.I. सचिन लकड़ा, मुखिया प्रतिनिधि मधु मुण्डा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बिहारी मुण्डा, सुखराम उरांव, सोहन करमाली, अंकित मुण्डा, अलाम अंसारी, कृष्णा महली, पुसनाथ मुण्डा, सीमा कुमारी सहित कई लोग उपस्थित थे।