Spread the love

रामगढ़ में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा  दो दिवसीय प्रांत स्तरीय कार्यशाला का  आयोजित…

रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार) 

Advertisements
Advertisements

रामगढ़ शहर में स्थित मारवाड़ी धर्मशाला के सभागार में बजरंगदल विश्वहिंदू परिषद् प्रांतस्तरीय कार्यशाला का शुभारंभ जिलाध्यक्ष आलोक रत्न चौधरी की अध्यक्षता में हुई। संगठन की इस दो दिवसीय बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बजरंग दल के राष्ट्रीय सह संयोजक सूर्यनारायण राव सहित प्रांत के कई बड़े पदाधिकारी मंचस्थ हुए। कार्यशाला में झारखंड के सभी प्रांतों से शामिल हुए। बजरंगदल के राष्ट्रीय सह संयोजक सूर्यनारायण राव ने कहा कि हमारी संस्कृति और सभ्यता साढ़े चार हजार साल पुरानी है जो विश्व भर की सभी सभ्यताओं से हजारों वर्ष पुरानी मानी जाती हैं।

जब कहीं बिजली, कंप्यूटर, टेलिस्कोप,विमान या कैलकुलेटर नही हुआ करता था। तब भी हमारे ऋषि मुनियों को खगोलीय ज्ञान औंर ग्रहों की दूरी का ज्ञान था। हमारे वेद और पुराण में शब्द इसके गवाह है। विश्व का सबसे पुराना औंर हमारी वैदिक ज्ञान का धरोहर कही गई। नालंदा विश्वविधालय को मुगलों के द्वारा जलाया गया था। जिसमें रखी गई लाखों कीमती पुस्तके कई महीनों तक जलती रही थी। जिससे हमारी वैदिक संस्कृति को नष्ट कर हमें बौद्धिक गुलाम बना सके। आज कुछ विदेशी वैज्ञानिक पृथ्वी औंर सूर्य की दूरी को अपने यंत्रों से नापने पर अपनी पीठ थपथपा रहें हैं। उसको हमारे गोस्वामी तुलसीदास महोदय ने पंद्रहवीं शताब्दी में हीं अपनी स्वरचित हनुमान चालीसा के 18वीं चौपाई में बता दिया था।

इसलिए मैं तो ये कहता हूं की जब दुनियाँ को खाने औंर रहने का तरीका नहीं आता था। उस वक्त भी हम विश्वगुरु थे। जिसको आज पश्चात सभ्यता झुठलाने की कोशिश करती हैं। मंचस्थ प्रांत कार्याध्यक्ष तिलक राज मंगलम ने कहा कि सभी युवाओं के सहयोग से हमारा संगठन देश के उत्थान में अपना योगदान देने के साथ हीं अपनी सनातन संस्कृति को को संजोए रखने के लिए अपना सर्वस्व निछावर करने के के लिए हमेशा आगे आया है जिसको दुनियां ने देखा गया। फैली कोराना महामारी का हो या देश की संस्कृति और आस्था को बचाने का रहा हो।

हमारे बजरंगियों ने हर मौके पर अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज करवाकर मुसीबतों का सामना किया। अपनी जीत हासिल की गई। उक्त मौके पर संयोजक जन्मजय कुमार,प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह,प्रांत सह मंत्री रंगनाथ महतो,प्रांत संयोजक दीपक ठाकुर,प्रांत सुरक्षा प्रमुख मनोज कुमार,जिला मंत्री छोटू वर्मा,सुरक्षा प्रमुख दीपक मश्रा,प्रांत विधार्थी अमित पासवान,विभाग संयोजक धनबाद रवि वर्मा,सोनू सिंह,विशाल साहू,भवानी सिंह इत्यादि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

You missed