Advertisements
Spread the love

गम्हरिया ब्लॉक परिसर में निर्माणाधीन सरकारी भवनों से सरिया चोरी करते पकड़ाए दो चोर किया गया पुलिस के हवाले

 

आदित्यपुर: जंगबधु महतो
सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत गम्हरिया ब्लॉक परिसर में निर्माणाधीन सरकारी भवनों के लिए रखे सरिया की चोरी करते दो चोरों को परिसर की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से धर दबोचा और पुलिस को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस दोनों युवकों को अपने साथ थाने ले गयी है। साथ ही ऑटो और उसमें लदा सरिया जप्त कर लिया है।

Advertisements

मिली जानकारी के अनुसार एक मालवाहक ऑटो संख्या JH05DQ- 9780 पर सवार दो युवक ब्लॉक परिसर से लोहे का सरिया लेकर निकल रहे थे। इसी बीच परिसर की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मी की नजर उन पर पड़ी और उसने वाहन को रुकवा कर जानकारी लेना चाहा। जिसके बाद दोनों युवक घबरा गए। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षा कर्मी ने दोनों युवकों को ऑटो सहित धर दबोचा और इसकी सूचना आदित्यपुर पुलिस को दी। पुलिस पहुंचने के बाद उन दोनों चोर को एवं सरिया लदे टेंपो को पुलिस को सौंप दिया है।

You missed