Advertisements
Spread the love

सड़क दुर्घटना में चाचा समेत भतीजा की मौत…

 

काठीकुंड/ झन्टू पाल

Advertisements

प्रखंड के सालदाहा- काठीकुंड मार्ग पर बिलाईकांदर के पास तीखी मोड़ में बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरने से चाचा और भतीजा दोनो युवक की मृत्यु घटना स्थल पर ही हो गई। घटना गुरुवार शाम तब हुई जब मुफस्सिल थाना अंतर्गत सगरभंगा गांव के सतनारायण राय 16 वर्ष,एवं गणेश राय 12 प्रखंड के झिकरा गांव से मेहमानी कर अपने घर जा रहा था कि भिलाईकांदर के पास तीखी मोड़ में अनियंत्रित हो कर रोड के बाहर रखे पथर से टकरा गया जिससे घटना स्थल पर ही दोनो की मौत हो गई।सूचना मिलते ही एसआई अमन कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंच कर शव को कब्जे में लिया।कानूनी प्रक्रिया के बाद शुक्रवार को दोनो शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया जायेगा।थाना परिसर में पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।