Spread the love

भारत विकास परिषद दुमका इकाई के तत्वाधान में नयाडीह एवं बोड़ाचापर गांव में गर्म कपड़ों का वितरण किया…

झंटु पाल दुमका:

काठीकुंड: भारत विकास परिषद दुमका इकाई के तत्वाधान में काठीकुंड प्रखंड के तेलियाचक बाजार पंचायत अन्तर्गत नयाडीह एवं बोड़ाचापर गांव में भीषण ठंड को देखते हुए गर्म कपड़ों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन तेलियाचक बाजार पंचायत की मुखिया शांतिलता मुर्मू की उपस्थिति में भारत विकास परिषद की अध्यक्ष श्रीमती भारती शर्मा,भारत विकास परिषद के उपाध्यक्ष सह राज्य संयोजक गौ संवर्धन एवं वनवासी विकास डॉ मधुर कुमार सिंह,प्रीति भालोटिया,सचिव जितेंद्र कुमार साह,सेवा प्रभाग के प्रमुख डॉ मुकेश कुमार सिंन्हा,संयुक्त सचिव श्रीमती संगीता सिंन्हा की देखरेख में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में बुजुर्गों एवं महिलाओं को ठंड से बचने के लिए कंबल का वितरण किया गया एवं युवा तथा बच्चों के बीच ग्लव्स, मौजा,स्वेटर,शर्ट- पैंट,गंजी,शांल आदि का वितरण किया गया।

भारत विकास परिषद के सदस्य सरोज साह,राजकुमारी गुप्ता, रेखा मोदी,अर्चना हिम्मतसिंहका, किशोर कुमार साह,सत्येंद्र कुमार मुन्ना,शांति लता मुर्मू,विमल सोरेन, सुलेखा सिंह,नवीन प्रसाद सिंह, जयंत कुमार,नंदलाल शाह,मिथिलेश वर्मा,ग्रामीण नाचन किस्कु, सुहागिन किस्कू,तुमकोई हांसदा,रोशनी मुर्मू, आरब हिम्मतसिंहका आदि ने सभी बुजुर्गों महिलाओं को संगठित करने में महत्वपूर्ण सहयोग किया।

कार्यक्रम की रूपरेखा मुखिया प्रतिनिधि सह सामाजिक कार्यकर्ता विमल सोरेन ने तैयार की,जिससे आवश्यकता अनुसार बुजुर्ग महिलाओं एवं बच्चों के बीच गर्म वस्त्र वितरण का कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न किया जा सका।

Advertisements

You missed