Advertisements
Spread the love

जिरापाडा गांव में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सरोज महापात्र के नेतृत्व में बूथ कमेटी के लाभार्थी के बीच जनसम्पर्क अभियान चलाया…

चाकुलिया: विश्वकर्मा सिंह

Advertisements

चाकुलिया प्रखंड अन्तर्गत कुचियाशोली पंचायत के जिरापाडा गांव में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सरोज महापात्र ने भाजपा कार्यकर्ताओ एवं जिरापाडा गांव के बूथ कमेटी के साथ लाभार्थी जनसम्पर्क अभियान चलाया. इस दौरान भाजपा नेता सरोज महापात्र ने लाभूकों के घर-घर जाकर लाभूकों के साथ सीधा संवाद किया.

इस दरम्यान भाजपा नेता सरोज नें केन्द्र मे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा गरीबों के बीच दिये गये योजनाओं एवं जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के द्वारा किये गये विकास कार्यों के बारे में लोगों को बताया. साथ ही झारखंड में वर्तमान राज्य सरकार की विफलताओं एवं भ्रष्टाचार के बारे में भी लोगों को अवगत कराया.

इस दौरान आगामी लोकसभा चुनाव में केन्द्र में फिर से नरेंद्र मोदी जी की सरकार बनाने के लिए जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में भी फिर से भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो को सांसद बनाने के लिए लोगों से अनुरोध किया. इस मौके पर शिशिर राणा, लखिनदर कपाट, त्रिलोचन राणा, बूथ अध्यक्ष प्रिती राणा आदि उपस्थित थे.

You missed