Advertisements
Spread the love

अज्ञात चोरों उत्क्रमित मध्य विद्यालय (बंगाली टोला) जल मीनार का मोटर खोलकर फरार, चोरी की सूचना मुखिया को दिया…

नोनीहाट (दुमका) . अक्षय कुमार मिश्रा

Advertisements

हंसडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत नोनीहाट पुराना बाजार उत्क्रमित मध्य विद्यालय (बंगाली टोला) नोनीहाट के विद्यालय परिसर से 1 सप्ताह पूर्व ही मुखिया फंड के द्वारा नल-जल योजना के तहत् बच्चों के लिए 136000 लागत से जलमिनार का निर्माण किया गया था । वही विगत रात को अज्ञात चोरों ने जल मीनार का मोटर खोलकर फरार हो गया । वही इस बात की सूचना विद्यालय के प्रधानाध्यापक नरेश दास एवं मुखिया संगीता देवी के पति मनोज दास उप मुखिया के पति अनुज कुमार साह के मोटर चोरी की सूचना दी गई । वही मुखिया संगिता देवी ने विद्यालय से मोटर चोरी की शिकायत हंसडीहा थाना की ।

You missed