Advertisements
Spread the love

10 दिवसीय सब्जी की खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ

समापन….

सरायकेला। पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सरायकेला के तत्वाधान आयोजित की जा रही 10 दिवसीय सब्जी की खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया।

Advertisements

इस अवसर पर संस्थान के सभा कक्ष में समापन सह प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक वीरेंद्र कुमार सीट एवं संस्थान की निदेशक निशा रानी किरो द्वारा सभी सफल प्रशिक्षण प्राप्त महिला प्रशिक्षणार्थियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। मौके पर जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक ने कहा कि सब्जी की खेती के प्रशिक्षण के बाद स्वरोजगार का सुनहरा अवसर मिला है।

जिससे प्रशिक्षण प्राप्त किए महिला प्रशिक्षणार्थी एक सफल उद्यमी भी बन सकते हैं। इस अवसर पर संस्थान के संकाय सदस्य शैलेंद्र गोप, गोविंद कुमार रॉय, कार्यालय सहायक दिलीप आचार्य, इंद्रजीत कैवर्त, द्रौपदी महतो एवं सुरेंद्र महतो सहित महिला प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।