Advertisements
Spread the love

चाकुलिया में बनेगी वंदे भारत ट्रेन के डिब्बों की फैक्ट्री, औद्योगिक मानचित्र पर प्रतिष्ठित करने की दिशा में विधायक समीर मोहंती ने किया ऐतिहासिक पहल

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
विधायक समीर मोहंती बहरागोड़ा विधानसभा को औद्योगिक क्रांती और विकास को लेकर इस क्षेत्र को औद्योगिक मानचित्र में प्रतिष्ठित करने की दिशा में और विशेष कर राज्य की यशस्वी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली अबुआ सरकार एक ऐतिहासिक कार्य करने की दिशा में कदम बढ़ा चुकी है. इस विषय में चाकुलिया प्रखण्ड में मेसर्स वोल्टोस रेल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी जो वंदे भारत ट्रेन के डिब्बे बनाने वाली भारत की एक प्रतिष्ठित कंपनी है. यह ईस्ट जोन की मैन्युफैक्चरिंग की पहली कंपनी होगी जो भारतीय रेल के महत्वाकांक्षी योजना वंदे भारत ट्रेन की डिब्बे बनाने का कार्य करेगी. इसको लेकर कंपनी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर एवं सलाहकार विष्णु गर्ग ने बुधवार को जमशेदपुर परिसदन में बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती से मुलाकात कर इस प्रोजेक्ट से संबंधित विस्तृत चर्चा की. जिसमें कंपनी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर द्वारा बताया गया की मेसर्स वोल्टोस रेल प्राइवेट लिमिटेड पूर्वी सिंहभूम जिला के चाकुलिया प्रखण्ड में लगभग 4000 करोड़ की लागत से अपनी फैक्ट्री जल्द स्थापित करने जा रही है. जिसमें प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 4000 लोगों को रोजगार से जोड़ा जाएगा. जिसमें बताया गया की वर्तमान में कंपनी लगभग 205 एकड़ जमीन ले चुकी है. अतिरिक्त 200 एकड़ पहल फेज के लिए लेना है. जबकि कंपनी के अधिष्ठापन के बाद ही सेकंड फेज में अतिरिक्त 400 एकड़ जमीन लेने की प्रयास में है, यानी कि कुल 700 एकड़ भूभाग पर ये फैक्ट्री स्थापित की जाएगी. इस सिलसिले में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में कंपनी के साथ अगले माह एमओयू की प्रक्रिया पुरी की जाएगी. इस कार्य से बहरागोड़ा विधानसभा के विधायक समीर कुमार मोहंती एवं राज्य के मुख्यमंत्री का नाम इतिहास के पन्नो पर स्वर्ण अक्षरों से लिखा जाएगा.

Advertisements