Advertisements

पोल्ट्री फार्म के कारण बढ़ी मक्खियों से परेशान ग्रामीणों ने डीसी से लगाई गुहार…
संजय मिश्रा सरायकेला:
Advertisements

सरायकेला। गम्हरिया प्रखंड के टेंटोपोसी पंचायत अंतर्गत गोहिरा ऊपर टोला कि ग्रामीण इन दोनों मक्खियों के आतंक से परेशान है। इस संबंध में ग्रामीण राजकुमार महतो, आनंद महतो सहित आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका, ग्राम प्रधान और मुखिया ने लिखित शिकायत उपायुक्त से की है।
जिसमें उन्होंने कहा है कि आंगनबाड़ी केंद्र के समीप लालू महतो द्वारा एक पोल्ट्री फार्म खोला गया है। जिसके कारण दिन प्रतिदिन ज्यादा मात्रा में मक्खियों दिखाई दे रही है। बच्चे बीमारी का शिकार हो रहे हैं।
और अगल-बगल के घरों में मक्खी के कारण बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। जिसके कारण निर्णय लिया गया है कि पोल्ट्री फार्म गांव के 1500 मीटर दूर खोला जाए। उन्होंने उपाय से अति शीघ्र इस समस्या का समाधान किए जाने का आग्रह किया है।
Related posts:
RAJNAGAR NEWS: राजनगर में नए अंचलाधिकारी रामा रविदास ने 27 वें अंचलाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण कि...
Jamsedpur news जमशेदपुर में नहीं रुक रही अपराधियों की हरकत, महिला से चेन छीनी, लोगों ने पकड़कर किया ...
Ramgarh News : अमित बख्शी सीसीएल कर्मी पर अपराधी ने 5 गोली चलाई, बेदान्ता में डॉक्टर ने मृत घोषित कि...

