Advertisements
Spread the love

सद्दाम अंसारी का दिमागी हालत खराब होने से ग्रामीण परेशान…

शिकारीपाड़ा : सयुब अंसारी 

Advertisements

शिकारीपाड़ा प्रखंड के ग्राम पंचायत शिवतल्ला के मनीर अंसारी के पुत्र सद्दाम अंसारी जो जन्म से दिमागी हालत खराब है 10 दिनों से सद्दाम अंसारी का दिमागी हालत बहुत ही जोर से खराब हो चुका है और वह पागल के जैस वह राह चलते ग्रामीणों को पत्थर उठाकर मारने लगते हैं.दो लोगों को पत्थर से इन्होंने घायल कर दिया है .

कभी रोड पर चलती हुई गाड़ी के सामने आ जाते हैं, तो किसी गाड़ी पर पत्थर फेंक कर मारते हैं. जिसके कारण शिवताला एवं आसपास के गांव के लोगों को सद्दाम अंसारी से डर लगा रहता है कि कहीं यह पागल हुआ लड़का सद्दाम अंसारी किसी को पत्थर से मार ना दे .

इस पागल लड़के से शीतल में भय एवं डर का माहौल बना हुआ है .फिलहाल परिवार वालों ने उसे पागल लड़की को बांधकर रखा है. जन्म से पागल सद्दाम अंसारी को किसी भी सरकारी योजना का लाभ भी आज तक नहीं मिला ना कोई पेंशन मिल रहा है और इनका इलाज करने के लिए उनके परिवार असमर्थ है यह बहुत गरीब परिवार से है और उनके परिवार वालों ने प्रशासन से इसकी इलाज करने की गुहार लग रहे हैं.

 

You missed