बचाव और पुनर्वास अभियान के तहत डालसा टीम ने दो बाल श्रमिकों को किया रेस्क्यू


Arjun Kumar Pramanik…….✍️
रांची । न्यायामूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा श्री सुजित नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश पर एवं सदस्य सचिव, झालसा कुमारी रंजना अस्थाना तथा न्यायायुक्त, रांची श्री अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में, डालसा सचिव की देखरेख में कांटाटोली खादगढ़ा बस स्टैंड में “पैन इंडिया बाल एवं किशोर मजदूरी उन्मूलन एवं सड़क पर रहने वाले बच्चों के बचाव व पुनर्वास अभियान” के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डालसा सचिव श्री राकेश रौशन ने बताया कि डालसा, रांची द्वारा गठित टीम ने खादगढ़ा बस स्टैंड परिसर में शिविर लगाया था। इसी दौरान टीम की नजर खादगढ़ा बस स्टैंड स्थित पूजा होटल में रोते हुए एक 8 वर्षीय बच्चे पर पड़ी। टीम सदस्यों ने बच्चे से बातचीत की, जिसमें उसने बताया कि वह गिरिडीह का रहने वाला है तथा उसके एक रिश्तेदार ने कुछ दिन पूर्व उसे यहां लाकर बर्तन धोने के काम में लगा दिया है। इसके एवज में उसे 200 रुपये प्रतिदिन मजदूरी दी जाती थी।
बच्चे ने एक अन्य बालक के बारे में भी जानकारी दी, जिसे टीम द्वारा तत्काल रेस्क्यू किया गया। इसके बाद दोनों बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन के सदस्यों के माध्यम से बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत किया गया। चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा दिए गए आवेदन को प्राथमिकी दर्ज करने हेतु संबंधित थाना को प्रेषित कर दिया गया है। इस अवसर पर डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिन्हा, एलएडीसी सहायक पंकज कुमार शर्मा, चाइल्ड हेल्पलाइन के सदस्यगण, अहातू थाना के सब-इंस्पेक्टर, खादगढ़ा टीओपी के पुलिस अधिकारी, विधि छात्र अभिनव शरद, पीएलवी मानव कुमार सिंह, लता कुमारी, स्नेहलता दुबे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Related posts:

