सेवानिवृत रेलवे कर्मचारी राम कुमार ग्वाला के निधन से गाँव में शोक की लहर।
सरायकेला SANJAY: प्रखण्ड अन्तर्गत जगन्नाथपुर निवासी राम कुमार ग्वाला का रविवार की रात टाटा मुख्य अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके अचानक निधन की खबर सुनकर रिश्तेदार समेत पूरे गाँव के लोगों में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
Advertisements

Advertisements

प्राप्त जानकारी के अनुसार चिकित्सकों ने राम कुमार ग्वाला का मौत का कारण ब्रेन हेम्ब्रेज बताया। राम कुमार ग्वाला का दाह संस्कार सामाजिक रीति रिवाज के अनुसार उनके पैतृक गाँव जगन्नाथपुर के शमशान घाट पर हुआ।
बताया गया कि वे एक मेहनती रेलवे कर्मचारी थे जो हाल ही में जून 2023 को सेवानिवृत्त हुए थे। वे अपने नौकरी के साथ साथ सामाजिक कार्य में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते थे। उन्होंने परिवार में पत्नी के अलावा दो पुत्र, एक पुत्री को छोड़ कर चल बसे।
Related posts:

