Advertisements
Spread the love

जहां कांग्रेस-झामुमो की सरकार है वहां भ्रष्टाचार निश्चित है: गणेश महाली…

सरायकेला: संजय मिश्रा ।

Advertisements

सरायकेला विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी एवं भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली ने सरायकेला-कांड्रा मुख्य सड़क निर्माण के कार्य में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। इस संबंध में उन्होंने कहा कि टाटा-कांड्रा-सरायकेला के मुख्य सड़क का हाल बेहाल है। उक्त सड़क का पिछले साल फरवरी-मार्च में मेंटेनेंस का काम हुआ था। और अभी एक साल भी हुआ नहीं है कि कांड्रा से लेकर सरायकेला तक ऐसे ही पूरे सड़क पर गड्ढे बन चुके हैं।

सड़क निर्माण कार्य में घोर अनियमितता हुआ है। स्थानीय विधायक सिर्फ चहेते लोगों को टेंडर मैनेज कर काम देंगे तो उसका परिणाम यही होगा। झारखंड में कांग्रेस और झामुमो के गठबंधन की सरकार है और इस विभाग के मंत्री भी कांग्रेस कोटे का है तो भ्रष्टाचार होना लाजमी है। जहां कांग्रेस-झामुमो है वहां भ्रष्टाचार है। जनता का पैसा सदुपयोग नहीं बल्कि दुरुपयोग हो रहा है। गठबंधन दलों के नेताओं के घर से छापेमारी में करोड़ों रुपए बरामद हो रहे हैं। उन्होंने कहा है कि सरकार के मुखिया से लेकर गठबंधन दलों के नेता पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

You missed

घाटशिला : पश्चिम बंगाल, असम एवं पुंडूचेरी में भाजपा की जीत से भाजपाइयों में हर्ष की लहर