Spread the love

सांसद गीता कोड़ा के प्रयास से डुमरिया गांव के डुंगरी टोला में लगा 25 केभी का विद्युत ट्रांसफार्मर…

संजय मिश्रा सरायकेला: राजनगर प्रखंड अंतर्गत डुमरिया गांव के डूंगरी साइन टोला में 25 केभी का विद्युत ट्रांसफार्मर सांसद गीता कोड़ा के प्रयास से लगा। जिसका उद्घाटन राजनगर प्रखंड के पूर्व प्रमुख सह निवर्तमान जिला अध्यक्ष विशु हेंब्रम के द्वारा किया गया। बताया गया कि यहां का ट्रांसफार्मर पिछले 5 महीने से खराब पड़ा हुआ था। जिसकी जानकारी विशु हेंब्रम को 15 दिन पहले ग्रामवासियों द्वारा दिया गया। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए श्री हेंब्रम ने सांसद गीता कोड़ा को मामले की जानकारी दी।

और सांसद ने भी बिना समय गवाएं विद्युत विभाग सरायकेला को एक पत्र लिखकर कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिया। बिजली विभाग सांसद के निर्देश पर जल्द से जल्द डूंगरी साइन टोला में 25 केभी का विद्युत ट्रांसफार्मर लगाने का काम किया। इसके लिए ग्राम वासियों ने सांसद गीता कोड़ा को धन्यवाद दिया और आभार व्यक्त किया है। विशु हेंब्रम ने उपस्थित ग्रामवासियों से कहा कि ट्रांसफार्मर के अलावे और कोई भी समस्या यदि आपके पास है तो उनका भी समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।

सांसद गीता कोड़ा आम जनताओ के समस्या को समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहीं हैं। उद्घाटन समारोह में भूतपूर्व मुखिया राम प्रसाद महतो, वीर सिंह मेलगंडी, छोटू लाल सरदार, सांसद प्रतिनिधि सज्जिद अंसारी, सनातन लुगुन, चंपू सरदार, इदा लुगुन, लक्ष्मन रजक, अर्जुन लुगुन, मोहन मेलगंडी, बुधु पूर्ति, सान बाबू साहू, दिनेश साहू, मोदन लुगुन, लेंगड़ी सरदार, रिशा कुई, जमुना सरदार, कसैला सरदार, अनिता लुगुन, दुर्गी लुगुन, लोहा मति लुगुन, चंपा लुगुन, रश्मानी लुगुन, पुजा लुगुन, जैसन हो, सोहन मेलगंडी आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

Advertisements

You missed