Advertisements

फसल कटाई के लिए आ गई गजब मशीन, अब घंटों का काम होगा मिनटों में
बहरागोड़ा (देवाशीष नायक) फसल को बोने के बाद उसकी कटाई सबसे मुश्किल काम है. आज कल फसल को काटने की नई नई मशीने आ गई हैं. ऑटोमेटिक रीपर मशीन से किसान अपने खेतों में फसलों की कटाई आसानी से कर सकता है. यह मशीनें 40 मजदूरों का काम खुद करने की क्षमता रखती है. झारखण्ड में तो वैसे कई फसलों का उत्पादन किया जाता है. लेकिन धान की फसल प्रमुखता से लगाई जाती है. ये दोनों फसल ऐसी होती हैं जिसकी कटाई के लिए किसानों को काफी परेशान भी होना पड़ता है. क्योंकि आज के समय में मजदूरी महंगी हो चुकी है और मजदूर समय पर मिलते भी नहीं है. ऐसे में अब कई ऐसी छोटी-छोटी मशीन भी आने लगी हैं जो किसानों के काफी काम की हैं, ये मशीन समय भी बचाती हैं और लागत भी कम लगती है. सबसे बड़ी बात इन मशीनों पर किसानों के लिए सरकार भी अच्छी खासी सब्सिडी दे रही है.
Advertisements

Related posts:
बहरागोड़ा: हर घर तिरंगा अभियान को लेकर हुआ कार्यशाला, डॉ गोस्वामी ने कहा तिरंगा हमारा स्वाभिमान है इ...
पारिवारिक पेंशन के लिए भटक रहा परिवार, बेटे ने गुहार लगाते हुए कहा कि कोरोना संकटकाल में एसबीआई सराय...
खरसावां:खरसावां के कुदासिंगी शिव मंदिर से खूंटपानी सीमा तक 32‐20 लाख से बनेगा पीसीसी पथ, विधायक ने क...

