Advertisements
Spread the love

कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष ने आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के मजदूरों के बीच मनाया मजदूर दिवस…

सरायकेला Sanjay। मजदूर दिवस के मौके पर कोल्हान मजदूर संघ के केंद्रीय सदस्य सह कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार के द्वारा आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के मजदूरों के बीच मजदूर दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मजदूरों को ट्रेड यूनियन एक्ट के तहत श्रम सम्मत जानकारियां प्रदान की गई। तत्पश्चात उपस्थित 30 से अधिक मजदूरों को उपहार स्वरूप स्टील टिफिन बॉक्स प्रदान किया गया।

Advertisements

उपस्थित कामगारों को संबोधित करते हुए अंबुज कुमार ने कहा कि किसी भी राष्ट्र एवं संस्थान के विकास में मजदूरों का अहम योगदान होता है। मजदूर वर्ग अपने खून पसीने से सिंच करके राष्ट्र एवं समाज को खुशहाल बनाने का कार्य करते हैं। उन्हें हर हाल में वाजिब मजदूरी, आवश्यक सम्मान एवं समय-समय पर प्रोत्साहन, पारितोषिक मिलते रहना चाहिए। आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में सैकड़ों कंपनियां कार्यरत है। किसी भी कंपनी के मजदूरों को कभी किसी प्रकार की दिक्कत आएगी तो कोल्हान मजदूर संघ एवं कांग्रेस पार्टी सदैव उनके सुख-दुख में खड़ा मिलेगी। उन्होंने मजदूरों से आह्वान किया कि आप अपनी वेतन विसंगति समेत किसी भी प्रकार के औद्योगिक हरासमेंट के मुद्दे पर कांग्रेस अथवा कोल्हान मजदूर संघ से बेहिचक संपर्क कर सकते हैं।

कांग्रेस पार्टी एवं कोल्हान मजदूर संघ हमेशा आपके साथ खड़ी मिलेगी। इस मौके पर मुख्य रूप से कोल्हान मजदूर संघ के नगर अध्यक्ष कुणाल राय, महासचिव गोपाल सिंह राजपूत, राजीव कुमार समेत लाल टू महतो, कृष्णा महतो, तुषार सिंह, सुधीर दत्ता, अजय केवट, सुशांत कुमार, नरेश प्रधान, सुभाष प्रधान, मानिक चंद्र प्रमाणिक, प्रदुमन प्रधान, दिलीप जाधव, रवि कुमार, अभिजीत अरुण पांडे, अभिषेक कुमार आदि उपस्थित रहे।