Advertisements
Spread the love

चाकुलिया थाना में मनाया गया विश्व तंबाकू निषेध दिवस, पुलिसकर्मियों ने भी तंबाकू से दूर रहने की ली शपथ

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया थाना परिसर में शनिवार को थाना प्रभारी संतोष कुमार के नेतृत्व में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया. इस दौरान लोगों को तंबाकू के उपयोग के खिलाफ जागरूक किया गया. लोगों को बताया गया की तंबाकू जानलेवा है. यह उपयोग करनेवाले व्यक्ति के साथ-साथ पूरे परिवार को बर्बाद कर देता है. इस कड़ी में चाकुलिया थाना में पुलिसकर्मियों ने भी तंबाकू से दूर रहने की शपथ ली. थाना प्रभारी संतोष कुमार ने इस मौके पर कहा की हमलोग तंबाकू से खुद तो दूर रहेंगे ही, साथ ही अपने परिवार, रिश्तेदारों और समाज के लोगों को भी इससे दूर रहने के लिए जागरूक करेंगे. तंबाकू जानलेवा है और इससे दूर रहने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि तंबाकू उत्पादों से कई बीमारियां उत्पन्न हो रही हैं. इससे अनेकों घर तबाह हो रहे हैं. अगर घर के किसी एक भी सदस्य को तंबाकू जनित बीमारी कैंसर, हृदय रोग, किडनी रोग हो जाता है तो इसका इलाज कराते-कराते पूरा परिवार सड़क पर आ जाता है‌. घर में खाने के लाले पड़ जाते हैं. उन्होंने कहा कि लोगों को चाहिए कि तंबाकू का सेवन न करें और खुद को बचाएं और अपने परिवार को बचाएं.

Advertisements

You missed