Spread the love

अनगड़ा प्रखंड के हरातू पंचायत में “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” शिविर सफलतापूर्वक संपन्न

Advertisements
Advertisements

Arjun Kumar Pramanik…….✍️

अनगड़ा(राँची) ।  प्रखंड के हरातू पंचायत में आयोजित “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” शिविर जनहित में पूरी तरह सफल रहा। इसी पंचायत के गजरगहा लाधूप टोला निवासी भोला मुंडा को 93 साल बाद उनका पंजी-2 खतियान ऑनलाइन निर्गत कर सौंपा गया, जो शिविर का सबसे महत्वपूर्ण क्षण रहा। इस कार्य में अंचल अधिकारी राजू कमल और कर्मचारी सह अंचल निरीक्षक सुखदेव कच्छप की अहम भूमिका रही।शिविर के दौरान मौके पर ही लाभुकों के मनरेगा जॉब कार्ड बनाकर वितरित किए गए, जिससे ग्रामीणों को बड़ा लाभ मिला।

कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव, विधायक प्रतिनिधि श्रवण कुमार मुंडा, पूर्वी मंडल अध्यक्ष योगेंद्र बेदिया, स्वास्थ्य विभाग विधायक प्रतिनिधि दुत्ती लाल बेदिया, मुखिया राजेंद्र बेदिया और पंचायत अध्यक्ष बालेश्वर भोगता मौजूद रहे।

You missed