Advertisements
Spread the love

आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम: जानमडीह पंचायत भवन में सात पंचायतों के लिए सेवा अधिकार सप्ताह का आयोजन

Advertisements

संवाददाता : अभिजीत सेन

जमशेदपुर/पोटका : पोटका प्रखंड अंतर्गत जानमडीह पंचायत भवन परिसर में शनिवार को “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत सात पंचायतों — जानमडीह, हरिणा, नारदा, जामदा, टांगराईन, कोवाली और चाकड़ी — के लिए सेवा अधिकार सप्ताह का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और विभिन्न विभागों द्वारा दी जा रही योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक संजीव सरदार के प्रतिनिधि मनोरंजन सरदार, जिला परिषद सदस्य सविता सरदार और प्रभारी पदाधिकारी सह एलआरडीसी सच्चिदानंद महतो द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। शिविर में लगाये गए स्टॉल के माध्यम से अबुआ आवास, जाति–आय–निवास प्रमाणपत्र समेत कई सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और कई लाभ मौके पर उपलब्ध कराए गए।

शिविर में अबुआ आवास योजना के लाभुकों को गृह प्रवेश की चाबी, तथा पेंशन योजनाओं के स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। इसके अलावा जाति एवं आवासीय प्रमाणपत्र वितरण, गोदभराई-अन्नप्राशन कार्यक्रम, वन विभाग द्वारा हाथी से फसल नुकसान के लिए मुआवजा आवेदन, स्वास्थ्य जांच, जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र वितरण जैसी कई सेवाएँ उपलब्ध कराई गईं।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार मुंडा, अंचल अधिकारी निकीता बाला, कोवाली थाना प्रभारी धनंजय पासवान, बीपीआरओ मनोज सिन्हा, सीएचसी प्रभारी डॉ. रजनी महाकुड़, मुखिया कालीपद सरदार, सरस्वती मुर्मू, संगीता सरदार, जीमा सरदार, असीत सरदार, मीरू सरदार, सुचित्रा सरदार, प्रभारी मुखिया काजल बारिक, पशुपालन पदाधिकारी डा. प्रदीप कुमार, रघुनाथ सरदार सहित 18 विभागों के पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

ग्रामीणों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि सरकार द्वारा योजनाओं को गांव स्तर पर पहुंचाने से लोगों को राहत मिली है और कागजी कार्यवाही में तेजी आई है।

You missed