Advertisements
Spread the love

मधुआबेड़ा गाँव मे यूथ क्लब के द्वारा भव्य तरीके से 75 वां गणतंत्र दिवस  मनाया …

चाकुलिया – (विश्वकर्मा सिंह)  बहरागोड़ा प्रखंड के पाथरी पंचायत स्थित मधुआबेड़ा गाँव मे यूथ क्लब के द्वारा भव्य तरीके से 75 वां गणतंत्र दिवस बहुत ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया. इस दौरान मध्य विद्यालय मधुआबेड़ा स्कूल प्रधानाध्यापक पुलिन‌ बिहारी कुईला और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से झंडोत्तोलन किया. स्कूल की शिक्षक ने अपने विचार रखें. इस उपलक्ष्यमें स्कूल परिसर में छोटा सा कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. इस मौके पर शिक्षक अजीत पात्र, अमृत रंजन जाना, विजन बिहारी सण्ड, धनेश्वर मुण्डा, दुर्गा पद मुण्डा, अशोक कुमार जाना, शरत चंद्र मुण्डा, अरिजीत जाना, दीपक जाना, विश्वजीत सीट, मानस जाना, गोविन्द जाना, विश्वजीत धाड़ा, दिलीप मुण्डा, देवाशीष जाना आदि ग्रामीण उपस्थित थें.

Advertisements

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित