Advertisements
Spread the love

दुमका में युवा राजद का युवा संवाद चौपाल आयोजित, युवाओं को संगठन से जोड़ने पर जोर

Advertisements

दुमका ब्यूरो : मौसम गुप्ता 

दुमका । राष्ट्रीय जनता दल के युवा प्रकोष्ठ द्वारा चलाए जा रहे “युवा संवाद चौपाल” कार्यक्रम के तहत रविवार, 18 मई 2026 को दुमका परिसदन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहम्मद सोहेल ने की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रंजन कुमार उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में नूनू झा शामिल हुए। इसके अलावा क्षितिज मिश्रा एवं कमलेश यादव की भी विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन कंचन यादव ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में जिला अध्यक्ष मोहम्मद सोहेल द्वारा प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महासचिव सह प्रभारी सहित सभी पदाधिकारियों को पुष्पमाला एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया और उनका स्वागत किया गया।
इस दौरान रंजन कुमार, क्षितिज मिश्रा, कमलेश यादव, नूनू झा, मोहम्मद सोहेल, मोहम्मद अली, कंचन यादव, हब्बू यादव, अमरेंद्र यादव, गौरव मिश्रा सहित विभिन्न प्रखंड अध्यक्षों ने अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि “युवा संवाद चौपाल” कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को युवा राजद से जोड़ना, युवाओं को राजनीतिक रूप से मजबूत बनाना तथा राष्ट्रीय जनता दल की नीति एवं सिद्धांतों को घर-घर तक पहुंचाना है।
वक्ताओं ने यह भी कहा कि युवाओं की भागीदारी से झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल को मजबूत किया जाएगा तथा आने वाले समय में पार्टी को “किंग मेकर” की भूमिका में लाने के लिए संगठन स्तर पर व्यापक अभियान चलाया जाएगा।
अंत में नूनू झा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया, जिसके बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर शुभम मिश्रा, मोहम्मद शाहबाज, अजीत यादव, भक्ति दास, पिंकू ठाकुर, मोहम्मद साहब, मोहम्मद आबिद, पंकज कुमार यादव, मोहम्मद सोहेल अंसारी, सुभाष कुमार यादव, सुबोध यादव, रिशु कुमार झा, गोपी शंकर, मोहम्मद अब्बास, शिवम शर्मा, राजीव कुमार शर्मा, कुंदन यादव, गीता सुरानी, गीता सोरेन, शोभा देवी, नेहा परवीन, रोशनी खातून, गीता देवी, रेशमा प्रवीण, गुनगुन देवी, ममता कुमारी, प्रियंका झा, हेमलता मुर्मू, रेशमा झा सहित सैकड़ों युवा राजद पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मजदूर आंदोलन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ रेलवे लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

दुमका : सीता सोरेन ने रेलवे स्टेशन परिसर मे कोयला डंपिंग यार्ड का निरीक्षण किया